काल किसे कहते हैं? | काल के कितने भेद हैं उदाहरण सहित लिखिए?

आज हम इस आर्टिकल में हम जानेगे “काल किसे कहते हैं काल के कितने भेद हैं उदाहरण सहित लिखिए?” हिंदी व्याकरण में लिंग बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है, इसे विस्तार से नही नही जानते हैं। तो चलिए जानते हैं-

काल की परिभासा

काल की परिभासा:- क्रिया के जिस काल रूप से उसके होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहते हैं।

कल के कितने भेद होते है ?

कल के तीन भेद होते है –

  • भूतकाल
  • वर्तमान काल
  • भविष्यत् काल

भूतकाल किसे कहते हैं? और भूतकाल के कितने प्रकार होते है?

भूतकाल की परिभाषा :- क्रिया के जिस रूप से कार्य की समाप्ति का बोध हो उसे ‘भूतकाल’ कहते हैं। दूसरे शब्दों में जिस क्रिया से बीते हुए समय में क्रिया का होना पाया जाता है, उसे भूतकाल कहते हैं।

भूतकाल के प्रकार उदहारण सहित

भूतकाल के छ: भेद होते हैं-

  • सामान्यभूत
  • आसन्नभूत
  • अपूर्णभूत
  • पूर्णभूत
  • संदिग्धभूत
  • हेतुहेतुमद् भूतकाल

सामान्यभूत की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का निश्चित ज्ञान न हो उसे सामान्यभूत कहते हैं।

जैसे :- श्याम गया। गीता आई।

आसन्नभूत की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से क्रिया के व्यापार का समय आसन्न (निकट) ही समाप्त समझा जाए उसे आसन्नभूत कहते हैं।

जैसे:- अंकुर नैनीताल से लौटा है। मैं खाना खा चुका हूँ।

अपूर्णभूत की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि क्रिया भूतकाल में हो रही थी, लेकिन उसकी समाप्ति का पता न चले, उसे ‘अपूर्णभूत’ कहतेहैं।

जैसे:- सितार बज रहा था।

पूर्णभूत की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से बीते समय में कार्य की समाप्ति का पूर्ण बोध होता है, उसे पूर्णभूत कहते हैं।

जैसे:- मैं खाना खा चुका हूँ।

संदिग्धभूत की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय में कार्य के पूर्ण होने या न होने में सन्देह होता है, उसे संदिग्धभूत कहते हैं।

जैसे:- श्याम ने गाया होगा।

हेतुहेतुमद् भूतकाल की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया भूतकाल में होने वाली थी पर किसी कारणवश न हो सकी, उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं।

जैसे:- यदि वह पढ़ता तो परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता।

वर्तमान काल किसे कहते हैं? और वर्तमान काल के कितने भेद होते है?

वर्तमान काल की परिभाषा:- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में क्रिया का होना पाया जाए, उसे वर्तमान काल कहते हैं। इसमें क्रिया का आरम्भ हो चुका होता है पर समाप्ति नहीं होती।

वर्तमान काल के कितने भेद होते है?

वर्तमान काल के तीन भेद हैं-

  • सामान्य वर्तमान
  • संदिग्ध वर्तमान
  • अपूर्ण वर्तमान

सामान्य वर्तमान की परिभाषा: क्रिया का वह रूप जिससे वर्तमान काल में क्रिया का होना पाया जाए, सामान्य वर्तमान कहलाता है।

जैसे:- लड़का पढ़ता है।

संदिग्ध वर्तमान की परिभाषा: क्रिया का वह रूप जिससे वर्तमान काल में क्रिया के होने में सन्देह पाया जाए, उसे संदिग्ध वर्तमान कहते हैं।

जैसे:- राम पढ़ता होगा।

अपूर्ण वर्तमान की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल में क्रिया की अपूर्णता का बोध होता है उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं।

जैसे:- वह पढ़ रहा है।

भविष्यत् काल किसे कहते हैं? भविष्यत् कालके कितने भेद हैं और उदाहरण सहित

भविष्यत् काल की परिभाषा:- क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं।

भविष्यत् कल के कितने भेद होते है ?

भविष्यत् कल तीन भेद हैं-

  • सामान्य भविष्यत्
  • सम्भाव्य भविष्यत्
  • हेतुहेतुमद् भविष्यत्

सामान्य भविष्यत् की परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाले कार्य के सम्बन्ध में सामान्य हो अथवा यह व्यक्त हो कि क्रिया सामान्यतः भविष्य में होगी, उसे सामान्य भविष्यत् कहते हैं।

जैसे:- लता गीत गाएगी।

सम्भाव्य भविष्यत् की परिभाषा: क्रिया का वह रूप जिससे कार्य होने की सम्भावना का बोध हो, उसे सम्भाव्य भविष्यत् कहते हैं।

जैसे:- सम्भव है कि वह कल जाएगा।

हेतुहेतुमद् भविष्यत् की परिभाषा: क्रिया का वह रूप जिससे भविष्य में एक समय में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर हो हेतुहेतुमद् भविष्यत्क हलाता है।

जैसे:- राम गाए तो मैं बजाऊँ।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है, कि आपको काल के बारे में लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख “काल किसे कहते हैं? काल के कितने भेद हैं?” पसंद आया होगा। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ होगा। कृपया इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अधिक से अधिक छात्रों को काल के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

Related Post

FAQ:-

काल किसे कहते हैं?

उत्तर:- क्रिया के जिस काल रूप से उसके होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहते हैं।

काल के कितने भेद हैं?

उत्तर:- कल के तीन भेद होते है –

  1. भूतकाल
  2. वर्तमान काल
  3. भविष्यत् काल

भूतकाल किसे कहते हैं?

उत्तर:- क्रिया के जिस रूप से कार्य की समाप्ति का बोध हो उसे ‘भूतकाल’ कहते हैं।

भूतकाल के कितने भेद होते है?

उत्तर:- भूतकाल के छ: भेद होते हैं-

  1. सामान्यभूत
  2. आसन्नभूत
  3. अपूर्णभूत
  4. पूर्णभूत
  5. संदिग्धभूत
  6. हेतुहेतुमद्

वर्तमान काल किसे कहते हैं?

उत्तर:- क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में क्रिया का होना पाया जाए, उसे वर्तमान काल कहते हैं।

वर्तमान काल के कितने भेद होते है?

उत्तर:- वर्तमान काल के तीन भेद हैं-

  1. सामान्य वर्तमान
  2. संदिग्ध वर्तमान
  3. अपूर्ण वर्तमान

भविष्यत् काल किसे कहते हैं?

उत्तर:- क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं।

भविष्यत् कल के कितने भेद होते है ?

उत्तर:- भविष्यत् कल तीन भेद हैं-

  1. सामान्य भविष्यत्
  2. सम्भाव्य भविष्यत्
  3. हेतुहेतुमद् भविष्यत्
%d bloggers like this: