Sarvanam kise kahte Hai:- सर्वनाम का नाम तो आपने सुना ही होगा, शब्द भेद में पढ़ा जाता है, संज्ञा के बाद केवल सर्वनाम का ही पाठ होता है, इसलिए आज हम जानेंगे कि सर्वनाम किसे कहते हैं और सर्वनाम के कितने भेद होते हैं,उदाहरण सहित ?
सर्वनाम किसे कहते हैं,उदाहरण सहित | Sarvanam Kise Kahte Hai with Example
सर्वनाम की परिभाषा:- सर्वनाम उस विकारी शब्द को कहते हैं, जो पूर्वापर संबंध से किसी भी संज्ञा के बदले प्रयुक्त होता है। दूसरे शब्दों में, सर्व (सब) नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द प्रयोग में आते हैं, उन्हें सर्वनाम (Pronoun) कहते हैं।
उदाहरण:- मैं, तू, यह,वह।
कामताप्रसाद गुरु के अनुसार- ‘सर्वनाम में एक विशेष विलक्षणता है, जो संज्ञा में नहीं पायी जाती। संज्ञा में सदैव उसी वस्तु का बोध होता है, जिसका वह (संज्ञा) नाम है, परन्तु सर्वनाम से पूर्वापर संबंध के अनुसार किसी भी वस्तु का बोध हो सकता है। ‘लड़का’ संज्ञा से ‘लड़के’ का ही बोध होता है, घर, सड़क आदि का बोध नहीं हो सकता, लेकिन फिर भी ‘वह’ कहने से पूर्वापर संबंध ‘वह’ घर , सड़क,लड़का आदि किसी भी वस्तु का बोध हो सकता है।’
सर्वनाम कितने भेद होते हैं? (Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hai?
सर्वनाम के 6 भेद होते हैं-

- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित
पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा:- पुरुषवाचक सर्वनाम पुरुष और स्त्री दोनों के नाम के बदले आते हैं। इसकी तीन कोटियाँ हैं-प्रथम पुरुष या उत्तम पुरुष में लेखक या वक्ता आता है, मध्यम पुरुष में पाठक या श्रोता और अन्य पुरुष में लेखक और श्रोता को छोड़ कर अन्य लोग आते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- उत्तम / प्रथम पुरुष- मैं, हम
- मध्यम पुरुष- तू, तुम, आप
- अन्य पुरुष- वह, वे,ये यह,
निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित
निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा:- जिस सर्वनाम से वक्ता के पास अथवा दूर की किसी वस्तु का बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण
यह, वह, ये, वे। इनके प्रयोग के कुछ उदाहरण दृष्टव्य हैं-
- यह किसका शर्ट है? (निकट की वस्तु के लिए)
- वह कौन सो रहा है? (दूर की वस्तु के लिए)
अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित
अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा:- जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु या प्राणी का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। अनिश्चयवाचक सर्वनाम केवल दो हैं—‘कोई’ और ‘कुछ’। ‘कोई’ पुरुष के लिए और ‘कुछ’ पदार्थ या उसके गुण-धर्म के लिए आता है। ‘कोई’ का प्रयोग एकवचन और बहुवचन दोनों में होता है, लेकिन ‘कुछ’ का प्रयोग एकवचन में होता है।
अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- देखो, दरवाजे पर कोई खड़ा है।
- आज कोई-न-कोई अवश्य आएगा।
- कोई कुछ कहता है, कोई कुछ।
- कोई दूसरा होता तो मैं देख लेता।
प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित
प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा:- प्राणी या वस्तु के सन्दर्भ में प्रश्न करने वाले सर्वनाम प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। ये दो हैं-‘कौन’ और ‘क्या’। ‘कौन’ व्यक्तियों के लिए और ‘क्या’ वस्तु या उसके गुण-धर्म के लिए उपयोग किया गया है।
प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- दरवाजे पर कौन खड़ा है?
- बरात में कौन-कौन आया था?
- मुझे रोकने वाले तुम कौन हो?
- इसमें नाराज होने वाली कौन-सी बात है?
- मैं किस-किस से पूछूं?
- क्या गाड़ी चली गई ?
संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित
संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा:- जिस सर्वनाम से वाक्य में किसी दूसरे सर्वनाम से संबंध का बोध हो, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-जो, सो। ‘जो’ के साथ ‘वह’ या ‘सो’ का प्रयोग प्रायः होता है।
संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- जो बोले सो निहाल ।
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?
निजवाचक सर्वनाम:- निजवाचक सर्वनाम का रूप ‘आप’ है, लेकिन पुरुषवाचक सर्वनाम मध्यम पुरुष (बहुवचन) में प्रयुक्त होने वाले ‘आप’ से भिन्न होता है। इस सर्वनाम का प्रयोग किसी निराकरण तथा अवधारण के लिए होता है।
जैसे:- मैं आप ही चला आया था।
सर्वनाम प्रयोग के प्रमुख नियम
- सर्वनाम विकारी शब्द है, क्योंकि इसमें पुरुष, वचन और कारक की दृष्टि से रूपान्तरण होता है। जैसे- वह (एकवचन), वे (बहुवचन)। सर्वनाम में लिंग-भेद के कारण रूपान्तरण नहीं होता। जैसे-वह खाता है (पुल्लिंग) । वह खाती है (स्त्रीलिंग) ।
- सर्वनाम में केवल सात कारक होते हैं। सम्बोधन कारक नहीं होता। कारक की विभक्तियाँ लगने से सर्वनाम में रूपान्तरण होता है। जैसे-
उदाहरण:-
मैं-मुझे, मुझको, मुझसे, मेरा।
तुम – तुम्हें, तुम्हारा, तुम्हारे।
हम- हमें, हमारा, हमारे ।
वह- उसने, उसको, उसे, उससे, उसमें, उन्होंने।
यह – इन्होंने इन्हें, इसने, इसे, इससे,इनको, इससे।
कौन- किसने किसको, किसे।
निष्कर्ष
हमें उम्मीद है, कि आपको सर्वनाम के बारे में लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख “सर्वनाम किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं उदाहरण सहित” पसंद आया होगा। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ होगा। कृपया इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अधिक से अधिक छात्रों को सर्वनाम के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
Related Post